सूरत. राज ठाकरे को अब एक नए साथी मिल गए हैं लेकिन कोई मराठी मानुस नहीं बल्कि सूरत की रेलवे पुलिस । जी हां, उत्तर भारतीयों के खिलाफ सूरत पुलिस ने एक नया शगूफा छोड़ा हैं। सूरत पुलिस ने तो यूपी बिहार वालों को सीधा चोर ही बताया है।
सूरत रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पर्चा पिचकाया है। इन पर्चों में साफ -साफ लिखा है कि यूपी बिहार की तरफ जाने वाली गाड़ियों में होने वाली चोरी के लिए वे लोग ही जिम्मेदार हैं। पर्चे के अनुसार गाड़ी में हो रही चोरियों के लिए यूपी-बिहार के लोग जिम्मेदार हैं।
इस पर्चे को पढ़ने के बाद सूरत मे रह रहे उत्तरभारतीय समुदाय काफी गुस्से में है लेकिन सूरत पुलिस ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।