जयपुर.इंडियन मुजाहिदीन नामक आतंकवादी संगठन ने जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए एक टीवी चैनल को ईमेल के जरिए एक विडियो क्लिप जारी किया है। इस विडियो में साइकल में बैग बंधा हुआ दिखाया गया है और दावा किया गया है कि इसी बैग में बम था।
सूत्रों के अनुसार जयपुर पुलिस ने ईमेल में साइकिल की पहचान कर ली है। पुलिस ने माना है कि धमाके के लिए विडीयो में दिखाए गए साइकिल का ही प्रयोग किया गया है।पुलिस ने पता लगा लिया है कि ईमेल यूपी के साहिबादाबाद के साइबर कैफे से भेजा गया है। यूपीएटीएफ पुलिस साइबर कैफे के मालिक से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि विडियो भेजने के लिए जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया है, वह पिछले साल नवंबर में यूपी में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद किए गए दावे में भी जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था, उससे काफी मिलता-जुलता है।