News
International International वाशिंगटन. कश्मीर नीति में किसी तरह के बदलाव नहीं होने की बात दोहराते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को आपसी विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहिए।
पिछले दिनो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सैयद युसुफ रजा गिलानी ने कहा था कि कश्मीर दोनों देशों के बीच एक बार फिर मुख्य मुद्दा बन गया है और इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत सुलझाना चाहिए। इस बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘नहीं, अमेरिका की इस बारे में नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉक केसी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हम मानते हैं कि भारत और पाक के बीच विवाद बातचीत के माध्यम से हल होना चाहिए। जैसा कि आपको पता है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का हमने समर्थन किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।’’ मंगलवार को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि, जैसा कि हमने देखा है कि वहां आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठन या लोग हैं।’’