लखनऊ. जयपुर में मंगलवार को हुए सीरियल बम धमाकों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में एक साइबर कैफे मालिक को हिरासत में लिया गया है, वहीं लखनऊ स्थित हिंदोस्तान एरोनॉटिक्स लि. को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
जयपुर बम धमाकों के सिलसिले में 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। साहिबाबाद के एक साइबर कैफे मालिक मधुकर मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि इसी कैफे से ई-मेल भेजा गया था जिसमें बम धमाकों की जिम्मेदारी ली गई थी।
बताया जा रहा है कि मिश्रा ने एक युवक और एक युवती की मदद कैफे में की थी जब वे सीडी डाउनलोड कर रहे थे। मधुकर मिश्रा का कोई फोटो परिचय पत्र भी नहीं मिला है। इन संदिग्ध युवक-युवती ने कैफे से सीडी डाउनलोड कर मीडिया और पुलिस को ई-मेल भेजा था जिसमें इंडियन मुजाहिदीन संगठन को धमाकों के लिए जिम्मेदार बताया गया था।
पुलिस पूछताछ कर रही है और जयपुर की पुलिस टीम भी उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है। गौरतलब है कि पहले भी फैजबाद में हुए धमाकों की जिम्मेदारी इसी संगठन ने ली थी और एक ई-मेल भेजा गया था।
दूसरी ओर, एक अन्य समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक उप्र के डीजीपी विक्रम सिंह के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एसएमएस भेजकर हिंदोस्तान एरोनॉटिक्स लि. के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस नंबर के बारे में मालूमात हासिल करने की कोशिश की जा रही है हालांकि दफ्तर के पास और अंदर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी
* सोनिया और शिवराज पाटिल का जयपुर दौरा आज
* बम धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
* घायलों को 25 लाख की नकद सहायता बांटी
* कई राज्यों की खुफिया टीमें जयपुर आई
* विस्फोट से पहले का वीडियो भेजा
* मास्टरमाइंड की तलाश
* कर्फ्यु और बंद से ठप रहा कारोबार
* बांग्लादेशियों पर शक
* जयपुर ब्लास्ट: एक संदिग्ध का स्केच जारी
* जांच एजेसियां सबूतों पर काम कर रही हैं
* जयपुर धमाका: आठ लोग नजरबंद
* लश्कर और हूजी पर शक
* साथी महिला को पकड़ो वर्ना और बम फटेंगे
* सोनिया गांधी ने ब्लास्ट की निंदा की