मुंबई. आटो कंपनी होंडा मोटर्स की भारतीय इकाई होंडा सियेल कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में छोटी कार लांच करने का इरादा कर रही है।
कंपनी के प्रेसीडेंट एवं मुख्य कार्याधिकारी मासाहीरो ताकेदागावा ने संवाददाताओं को बताया कि हमने छोटे कार बाजार में प्रवेश का इरादा किया है। ये वाहन दो साल में राजस्थान के नए संयंत्र में बनाये जाएंगे।