Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood इंडस्ट्री में कहा जा रहा है कि रितिक रोशन की डिमांड शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। ‘जोधा अकबर’ की कामयाबी ने रितिक के दाम और भी बढ़ा दिए हैं। खबर है कि रितिक की नई फिल्म ‘काइट’ 120 करोड़ रुपए में बिक गई है। फिल्म की डीलिंग हाल ही में पूरी हुई और निर्माता राकेश रोशन को10 करोड़ रुपए बतौर टोकन मनी भी अदा कर दिए गए हैं। बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली यह पहली फिल्म बताई जा रही है। खासकर जो अभी बन कर भी तैयार नहीं हुई हैं।
अक्षय की नई फिल्म ‘सिंग इज किंग’ स्टूडियो १८ ने ५६ करोड़ में खरीदी है, तो टिप्स के साथ यूटीवी ने ९१ करोड़ का करार दो फिल्मों के लिए किया है, जिसमें से एक ‘रेस’ प्रदर्शित हो चुकी है और ‘किस्मत कनेक्शन’ जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। इन सभी फिल्मों पर राकेश रोशन की ‘काइट’ महंगे सौदे के मामले में भारी पड़ रही है। ‘काइट’ फिल्म के साथ-साथ राकेश रोशन ‘क्रिश-2’ का निर्माण भी शुरू करने वाले हैं। राकेश द्वारा इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अनुराग बसु को सौंपा गया है। फिल्म में रितिक रोशन विदेशी मॉडल बार्बरा मोरी और कंगना राणावत की प्रमुख भूमिकाएं हैं।
इंडस्ट्री में राकेश की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म की तरह ही अहम हैं। ऐसे में राकेश जब भी कि सी प्रोडक्शन की घोषणा करते हैं, तो पैसा छप्पर फाड़कर बरसने को तैयार हो जाता है। मजे की बात यह रही कि राकेश रोशन ने जैसे ही ‘काइट’ के कलाकार फाइनल किए कई कंपनियां उनके पास नोटों के बैग लेकर पहुंच गईं। राकेश ने अंतत: इरोज इंटरनेशनल का प्रस्ताव स्वीकार किया, क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा यानी १२क् करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। जैसे ही फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती जाएगी राकेश को बाकी की रकम भी अदा कर दी जाएगी। हालांकि राकेश रोशन से संपर्क करने पर उन्होंने इस विषय पर बात करने से इनकार किया और कहा कि वे फिल्म के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।