HomeSportsCricket Cricket

आरसीए का दावा : मैच विल गो ऑन

जयपुर. बम धमाकों की वजह से 17 मई के आईपीएल के मैच पर सस्पेंस बना हुआ है और इसी बीच राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने दावा किया है कि मैच यथावत है और बिल्कुल खेला जाएगा और सभी खिलाड़ी साथ होंगे।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विमल सोनी ने कहा कि मीडिया में आ रही खबरें सनसनी फैलाने के लिए हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि विदेशी खिलाड़ी वापस जा रहे हैं। शनिवार को जयपुर में खेला जाने वाला मैच यथावत रहेगा।

सोनी ने साफ तौर पर कहा कि कुछ खिलाड़ी फिलहाल गोवा में छुट्टी मना रहे हैं लेकिन वे शुक्रवार तक लौट आएंगे और बाकी टीम जयपुर में ही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों के बारे में सोनी ने कहा कि उन्होंने जो लिखा है, उसके बारे में वे कुछ नहीं कह सकते लेकिन मैच होगा और जरूर होगा।

सोनी ने बताया कि मैच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि ऑसी मीडिया ने जयपुर टीम के मैनेजर के हवाले से लिखा था कि शेन वॉर्न धमाकों की वजह से दहशत में हैं और वे अपने देश वापस लौटना चाहते हैं। इसी तरह शेन वॉटसन और ग्रीम स्मिथ के भी डरे होने और लौटने की खबरें आई थीं।

संबंधित खबरें
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी
* आईपीएल मैच पर संकट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: