Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के पंचगनी स्थित निवास पर ‘शाहरुख’ नाम का एक कुत्ता है। हालांकि आमिर का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। आमिर ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘शाहरुख मेरे घर की देखरेख करने वालों का कुत्ता है। मैंने जब यह मकान खरीदा था तब वह कुत्ता घर की देखरेख करने वालों के साथ ही आया था।
’ आमिर का कहना है कि अभिनेता शाहरुख ने इस मकान में किसी विज्ञापन की शूटिंग की थी, ठीक उसी दिन मकान की देखरेख करने वाले एक पिल्ला लाए और उसका नाम ‘शाहरुख’ रख दिया।
आमिर ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ‘मैंने एक मकान खरीदा है, जिसमें एक शाहरुख नाम का कुत्ता है तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। मेरे कुछ दोस्तों का तो ये भी कहना है कि मैंने यह मकान कुत्ते की वजह से ही खरीदा है।’ मुझे ऐसा करने के लिए शाहरुख का बहुत बड़ा फेन होना पड़ेगा।