HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

‘द हैपनिंग’ से दर्शकों को डराएंगे श्यामलन

लॉस एंजिलसअपनी सुपरनेचुरल फिल्मों से दर्शकों को डराना हॉलीवुड डायरेक्टर मनोज एन. श्यामलन को बेहद पसंद है। उनका दावा है कि जून में रिलीज होने वाली ‘द हैपनिंग’ उनकी सबसे डरावनी फिल्म होगी।

‘द हैपनिंग’ में मार्क वाहबर्ग और जुई डेशानेल ने एक दंपती की मुख्य भूमिका निभाई है। यह शुरू में एक आतंकवादी हमले की कहानी लगती है जिसमें अमेरिकी शहर फिलेडेल्फिया में हवा में एक जहर छोड़ दिया जाता है। इससे वहां की आबादी खतरे में पड़ जाती है।

‘द सिक्स्थ सेंस’ और ‘साइन्स’ जैसी फिल्मों के लेखक-निर्देशक श्यामलन की यह पहली फिल्म है जो वयस्क दर्शकों के लिए ही बनाई गई है। श्यामलन कहते हैं कि दर्शक दम साधे यह अनुमान ही लगाते रहेंगे कि यह हवा में छोड़ा गया जहर या टॉक्सिन किस तरह का है। यह कहां दिखाई देगा और क्या करेगा। लेकिन दर्शक इसका जवाब ढूंढ नहीं पाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर सोना सुपरनेचुरल थ्रिलर बनाना श्यामलन की खासियत है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सोना बरसाती रही हैं। वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि यह फिल्म पर्यावरण से भी ज्यादा जहरीली है, जिसमें किसी भी चीज को जलाकर खाक कर देने तक की कुव्वत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: