जम्मू. पूंछ जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गुरुवार को पुलिस के पूर्व कॉंस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पूंछ कस्बे की एक नर्सरी में गुरुदेव सिंह ने एक महिला के साथ बलात्कार किया। वहां से गुजर रही स्कूल छात्राओं ने महिला की चीखें सुनीं और पुलिस को सूचना दी। बाद में सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।