HomeNewsNational National

हिटलिस्ट : आडवाणी, मोदी, ठाकरे, दिल्ली, मुंबई..

नई दिल्ली. जयपुर बम धमाकों के सिलसिले में कई तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं। इंडियन मुजाहिदीन नामक संगठन द्वारा धमाकों की जिम्मेदारी जिस ई-मेल में ली गई है, उसमें संगठन ने अपनी हिटलिस्ट भी बताई है।

जयपुर बम धमाकों के सिलसिले में विभिन्न स्रोतों से मिल रही खबरों के अनुसार ई-मेल जिस साइबर कैफे से भेजा गया था, उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक समाचार चैनल के मुताबिक इस मामले में राजस्थान के सीकर के शमीम को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है।

खबरों के मुताबिक आतंकियों ने ई-मेल में जो हिटलिस्ट बताई है उनमें धार्मिक छवि वाले नेता भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी और शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे का नाम शामिल है। इसके अलावा आतंकी संगठन ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आतंकी हमलों की धमकी दी है।

ई-मेल में धमकी देते हुए कहा गया है कि भारत ने अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका को सहयोग और समर्थन देना बंद नहीं किया तो यह सिलसिला जारी रहेगा। खबरों के मुताबिक ई-मेल में कहा गया है कि जयपुर में पर्यटन को खत्म करने के मकसद से धमाके किए गए हैं।

एक अन्य समाचार चैनल के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि अब तक जयपुर धमाकों के सिलसिले में आधिकारिक रूप से कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है और जांच जारी है।

संबंधित खबरें
* खेलने के लिए राजी हुए विदेशी खिलाड़ी
* सोनिया ने घायलों से मुलाकात की
* एनडीए राज्य सरकारों का केंद्र पर निशाना
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी
* सोनिया और शिवराज पाटिल का जयपुर दौरा आज
* बम धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
* घायलों को 25 लाख की नकद सहायता बांटी
* कई राज्यों की खुफिया टीमें जयपुर आई
* विस्फोट से पहले का वीडियो भेजा
* मास्टरमाइंड की तलाश
* कर्फ्यु और बंद से ठप रहा कारोबार
* बांग्लादेशियों पर शक
* जयपुर ब्लास्ट: एक संदिग्ध का स्केच जारी
* जांच एजेसियां सबूतों पर काम कर रही हैं
* जयपुर धमाका: आठ लोग नजरबंद
* लश्कर और हूजी पर शक
* साथी महिला को पकड़ो वर्ना और बम फटेंगे
* सोनिया गांधी ने ब्लास्ट की निंदा की





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: