HomeNewsInternational International

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 12 की मौत

काबुल.अफगानिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस काफिले पर हुए एक आत्मघाती आतंकवादी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 26 व्यक्ति घायल हो गए।

पश्चिमी जोन के पुलिस बल के अपराध विभाग के प्रमुख अली खान हुसैनजादा ने बताया, ‘‘आत्मघाती हमले को एक महिला ने अंजाम दिया जो बुर्का पहने थी।’’

हुसैनजादा ने बताया कि पांच पुलिसवाले और सात नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 16 नागरिक और 10 पुलिसवाले घायल हुए हैं।

यह घटना फराह प्रांत के दल अरम जिले के मुख्य बाजार में हुआ जो ईरान की सीमा के निकट है।

तालिबान विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके एक पुरूष लड़ाके खालिद ने घटना को अंजाम दिया है।

हमलावर की शिनाख्त के बारे में सरकार और विद्रोही तालिबान के बीच विरोधी दावों के कारण यह साफ नहीं हो सका कि आत्मघाती महिला थी या फिर औरत की पोशाक पहने कोई मर्द।

गौरतलब है कि 2001 में सत्ता से बाहर होने के बाद तालिबान विद्रोही इस तरह के सैकड़ों हमलों को अंजाम दे चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: