लखनऊ. उत्तरप्रदेश के विभिन्न भागों मे धूल भरी तेज आँधी उठी जिसमें दीवार गिरने एवं आग लगने जैसी विभिन्न दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। घायलों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आँधी से घटी विभिन्न दुर्घटनाओं में इटावा में सात, मथुरा मे पाँच, फिरोजाबाद व हाथरस मे चार-चार तथा सीतापुर मे एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।