HomeNewsNational National

'पूरे नहीं होने दिए जाएंगे नापाक इरादे'

जयपुर. केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा है कि जयपुर में जिन लोगों ने भी जिस उद्देश्य के लिए सिलसिलेवार विस्फोट किए हैं उनके इरादे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएँगे।

पाटिल कांग्रेस और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी के साथ सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बाद संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निन्दा की जाए कम है। मैं और सोनिया गाँधी इस घटना की निन्दा करते है और बम विस्फोटों के पीछे जिन लोगों का हाथ है जाँच कर उनका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बम विस्फोटों की जाँच और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग देगी। सोनिया गाँधी और मैंने जयपुर में जिन स्थानों पर विस्फोट हुए उनमें से पाँच स्थानों को देखा है तथा लोगों को हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया है।

सोनिया गाँधी और पाटिल अपने साथ दिल्ली से आए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ही छोड़कर घायलों को देखने अंदर गए। उन्होंने अपनी और सोनिया गाँधी की ओर से घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का धन्यवाद व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
* हिटलिस्ट : आडवाणी, मोदी, ठाकरे, दिल्ली, मुंबई..
* खेलने के लिए राजी हुए विदेशी खिलाड़ी
* सोनिया ने घायलों से मुलाकात की
* एनडीए राज्य सरकारों का केंद्र पर निशाना
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी
* बम धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
* घायलों को 25 लाख की नकद सहायता बांटी
* कई राज्यों की खुफिया टीमें जयपुर आई
* विस्फोट से पहले का वीडियो भेजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: