HomeNewsNational National

आईएम ने कहा 'जारी रहेगा आतंक'

जयपुर/नई दिल्ली. जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों के सिलसिले में दो अहम गिरफ्तारियां और हुई हैं। वहीं धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने धमकी दी है कि भविष्य में आतंक का सिलसिला जारी रहेगा।

पुलिस ने जिस संदिग्ध का बुधवार को स्केच जारी किया था, उससे मिलती-जुलती शक्ल के एक व्यक्ति को शक के आधार पर जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया है और इससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, कर्नाटक के बेलगाम में भी एक गिरफ्तारी की गई है। इस व्यक्ति का नाम लियाकत अली बताया जा रहा है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इन दोनों गिरफ्तारियों से अहम सुराग मिलने की संभावना है। वहीं एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने मीडिया को भेजे ई-मेल में लिखा है कि आतंकवादी हमलों का सिलसिला जारी रहेगा अगर भारत ने अमेरिका के साथ दोस्ती जारी रखी। ई-मेल में यह भी कहा गया है कि जयपुर धमाकों से अमेरिका और ब्रिटेन को भी सतर्क हो जाना चाहिए।

इस ई-मेल में कहा गया है कि भारत के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को हमलों का निशाना बनाया जाता रहेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई पर हमलों की धमकी देते हुए ई-मेल में लिखा गया है कि संगठन की तीन शाखाएं हैं जो दक्षिण, उत्तर और शेष भारत में हमलों को अंजाम देंगी।

देशमुख की पेशकश :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने जयपुर बम धमाकों की निंदा करते हुए राजस्थान सरकार के सामने पेशकश रखी है कि अगर वे चाहें तो महाराष्ट्र अपनी आतंकवादी निरोधी दस्ते की सेवा दे सकता है। देशमुख ने जयपुर धमाकों को मालेगांव धमाकों की तरह करार दिया।

संबंधित खबरें
* 'पूरे नहीं होने दिए जाएंगे नापाक इरादे'
* हिटलिस्ट : आडवाणी, मोदी, ठाकरे, दिल्ली, मुंबई..
* खेलने के लिए राजी हुए विदेशी खिलाड़ी
* सोनिया ने घायलों से मुलाकात की
* एनडीए राज्य सरकारों का केंद्र पर निशाना
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: