HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स की रफ्तार कायम, 375 अंक चढ़ा

मुंबई.सेंसेक्स पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी, तेल व गैस, बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में हुई लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में कल आई तेजी कायम रही। मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज 375.19 अंक यानी 2.21 फीसदी चढ़कर 17,353.54 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजारों में कल आई बढ़त के मद्देनजर तेजड़ियों को बाजार पर हावी होने का मौका मिला।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 103.5 अंक यानी 2.07 फीसदी की मजबूती के साथ 5,115.25 के स्तर पर दर्ज किया गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी आज तेजी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 90.44 अंक यानी 1.29 फीसदी की तेजी से 7,080.25 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं, स्मालकैप सूचकांक 11.92 अंक यानी 1.33 फीसदी चढ़कर 8,546.41 के स्तर पर देखा गया।

आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- हिंडाल्को, रिलायंस कम्युनिकेशंस व एल एंड टी। सत्यम कंप्यूटर्स, एचयूएल, टाटा मोटर्स व हीरो होंडा के शेयरों के भाव गिरे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: