News
International International हरारे/जोहांसबर्ग. जिम्बाब्वे की सरकार ने राष्ट्रपति के पुनर्निवार्चन के लिए परिणाम घोषित होने के बाद मतदान के लिए तय समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 90 दिन करने का निर्णय किया है।
राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे की पार्टी के एक संसद सदस्य ने बुधवार को समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि इस देरी की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक सरकारी गजट में की जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका के सरकारी टेलीविजन चैनल एसएबीसी ने इस समाचार का प्रसारण भी किया है।
राबर्ट मुगाबे जो छठी बार राष्ट्रपति बनने के लिए मैदान में हैं, 29 मार्च को हुए चुनाव में विपक्षी मूवमेंट फार डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) के नेता मार्गन स्वांगिरी से पीछे थे।
स्वांगिरी को 47.9 और मुगाबे को 43.2 प्रतिशत वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों में से किसी को भी 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलने के कारण दुबारा चुनाव करवाया जा रहा है।
एमडीसी ने आरोप लगाया है कि मार्च में हुए चुनावों के बाद से उसके 32 कार्यकर्ताओं की मुगाबे समर्थकों ने हत्या कर दी है।