HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की मौत

मुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक यात्री को विदा करने हवाई अड्डे आया था।

अधिकारियों के मुताबिक बाबू इब्राहिम नामक यह व्यक्ति गेट डी के निकट टर्मिनल टू ए की मुंडेर पर बैठा था तभी वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें उसके पास से उसके मोबाइल फोन के अलावा कोई और ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान स्थापित की जा सके। हमने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

गौरतलब है कि पुलिस सूत्रों ने घटना का समय सुबह पांच बजे बताया है जबकि हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक घटना रात 2.30 बजे हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: