HomeNewsInternational International

भारत-पाकिस्तान वीजा खत्म करें: शरीफ

नई दिल्ली. नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को अपने मतभेदों को सुलझा कर वीजा की अनिवार्यता शीघ्र खत्म कर देना चाहिए।

शरीफ ने कहा कि भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए सभी पार्टियों में सहमति है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता आसिफ अली जरदारी भी भारत-पाक संबंध सुधारने के पक्ष में हैं।

भारत-पाक के विदेशमंत्रियों के बीच 20-21 मई को होने वाली वार्ता के मद्देनजर शरीफ ने कहा कि संभावनाओं के दरवाजे एक बार फिर खुले हैं और हमें इसका लाभ उठाकर सभी आपसी मतभेद सुलझा लेने चाहिए।

शरीफ ने कहा कि यह आसान नहीं होगा। लेकिन यदि हमारे पास राजनैतिक इच्छाशक्ति होगी तो हम प्रगति कर सकते हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि पाकिस्तान का नया शासन भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के प्रति सकारात्मक नजरिया रखता है।

शरीफ ने भारत के पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर बनाने के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म करने की भी सलाह दी, जिससे दोनों देशों के लोग स्वतंत्रतापूर्वक भ्रमण कर सके।

शरीफ ने कहा कि यदि वीजा खत्म करने के उनके प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें तो दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध बढ़ाने का इससे बेहतर उपाय और कोई नहीं हो सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: