HomeNewsNational National

ई-मेल भेजने वाले का स्केच बना रही है पुलिस

गाजियाबाद/लखनऊ.ई-मेल उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज कहा कि वह उस व्यक्ति का स्केच बना रही है जिसने कथित रूप से एक आतंकवादी संगठन की ओर से जयपुर में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाला ई-मेल भेजा था।

यह स्केच गाजियाबाद के उस साइबर कैफे मालिक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बनाया जा रहा है जहां से यह मेल भेजा गया था।

मंगलवार की शाम हुए इन सिलसिलेवार धमाकों में 63 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में स्थित 'नवीन कंप्यूटर जॉब' से धमाकों की जिम्मेदारी संबंधी मेल भेजा गया था। अपने आप को इंडियन मुजाहिदीन बताने वाले गुट ने एक साइकिल का वीडियो भी मेल किया है जिसमें पीछे एक थला बंधा है। उसने दावा किया है कि यह बम है।

पुलिस ने कैफे के मालिक मधुकर मिश्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

मेल भेजने के लिए 'गुरु अंडरस्कोर अल अंडरस्कोर हिंदी अंडरस्कोर जयपुर ऐट द रेट याहू डाट को डाट यूके' नामक मेल आई डी का प्रयोग किया गया था। गौरतलब है कि पिछले साल 23 नवंबर को बनारस में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाला ई-मेल आई डी भी इससे मिलता जुलता था। उस बार 'गुरु अंडरस्कोर अलहिंदी ऐट द रेट याहू डाट एफआर' का प्रयोग किया गया था।

संबंधित खबरें
* उप्र से जुड़े जयपुर बम धमाकों के तार
* जयपुर धमाका: आठ लोग नजरबंद
* 'पूरे नहीं होने दिए जाएंगे नापाक इरादे'
* हिटलिस्ट : आडवाणी, मोदी, ठाकरे, दिल्ली, मुंबई..
* खेलने के लिए राजी हुए विदेशी खिलाड़ी
* सोनिया ने घायलों से मुलाकात की
* एनडीए राज्य सरकारों का केंद्र पर निशाना
* वापस लौट सकती है शेनवार्न एंड कंपनी
* जयपुर पहुंचे पाटिल और सोनिया गांधी
* बम धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
* घायलों को 25 लाख की नकद सहायता बांटी
* कई राज्यों की खुफिया टीमें जयपुर आई
* विस्फोट से पहले का वीडियो भेजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: