HomeNewsNational National

ई-मेल भेजने वालों का सुराग मिला

जयपुर/ गाजियाबाद .उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में उस साइबर कैफे के मालिक को हिरासत में लिया गया है, जहां से इंडियन मुजाहिदीन नामक संगठन के लोगों ने जयपुर विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाला ई-मेल विभिन्न न्यूज चैनलों को भेजा था। पुलिस के अनुसार, कैफे के मालिक से पूछताछ के दौरान ई-मेल भेजने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

गाजियाबाद जिले के एसपी दीपक रतन ने गुरुवार को बताया कि जिले के साहिबाबाद शहर में स्थित साइबर कैफे के मालिक श्यामबीर उर्फ मधुकर मिश्रा और उसके एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुधवार देर रात हिरासत में लिया गया था।

तीन और स्केच जारी

जयपुर पुलिस ने गुरुवार को तीन और स्केच जारी कर किए है ।

चेतावनी भरा ई-मेल

ई-मेल से आया वह पत्र, जिसमें जिक्र है कि जयपुर में कहां-कहां बम रखे गए हैं।

ई-मेल आईडी Guru_alhindi_jaipur@yahoo से विभिन्न न्यूज चैनलों को बुधवार रात भेजे गए ई-मेल में भारत के अलावा अमेरिका व ब्रिटेन को चेतावनी दी गई थी कि मुस्लिमों पर अत्याचार बंद नहीं हुए तो इसी तरह के और आतंकी हमले किए जाएंगे। ..शेष पेज 10 पर

मंगलवार को जयपुर में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते हुए ई-मेल में कहा गया कि जयपुर पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर है और इसीलिए अमेरिका व ब्रिटेन को चेतावनी देने के लिए इसे चुना गया। ई-मेल भेजने वालों ने दोनों देशों को आगाह किया कि वे अपने नागरिक भारत नहीं भेजे, वरना उनका स्वागत इसी तरह के विस्फोटों से किया जाएगा। भारत सरकार को भी अमेरिका का समर्थन बंद करने की चेतावनी दी गई।

साइकिल का वीडियो :

ई-मेल के साथ ही एक वीडियो क्लिपिंग भी भेजी गई। इसमें विस्फोट स्थलों में से चांदपोल में रखी गई एक साइकिल को दिखाया गया तथा इसके फ्रेम नंबर (129489) का भी जिक्र किया गया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, यह फ्रेम नंबर घटनास्थल से बरामद साइकिल के नंबर से मिल गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: