bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

भोपाल. श्यामला हिल्स व यहीं स्थित दो एमजीडी फिल्ट्रेशन प्लांट पर शुक्रवार को बिजली की आपूर्ति ठप रहने से श्यामला हिल्स के आसपास के इलाकों में शनिवार को पेयजलापूर्ति प्रभावित होगी।

बिजली कम्पनी के प्री मानसून संधारण कार्य के चलते उक्त क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में बिजली की आपूर्ति बंद की जा रही है। इससे उक्त दोनों फिल्ट्रेशन प्लांट शुक्रवार को काम नहीं करेंगे। इसका असर पेयजलापूर्ति पर पड़ेगा। निगम के नगर यंत्री (द्रव) सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी के इलाके में पेयजलपूर्ति की ही नहीं जा सकेगी जबकि श्यामला हिल्स, अहाता रुस्तम खां, बाणगंगा, 45 बंगले, नार्थ टीटी नगर, तलैया, चौक व लखेरापुरा में पानी की आपूर्ति कम दबाव से की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में करीब एक लाख लोगों को पेयजलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: