bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मुनीम पर हमला कर पांच लाख लूटे

पिपरिया. गुरुवार दोपहर शहर के अब्दुल्ला मार्केट इलाके एक व्यापारी के मुनीम से अज्ञात हमलावरों ने पांच लाख रूपए लूटकर मोटरसाइकिल भी छीन कर भाग गए। इस घटना के बाद से शहर में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि गुरूवार की दोपहर में शहर की एक फर्म केवलचंद्र नारायण दास झवर में काम करने वाला मुनीम मुकेश रघुवंशी (26) पुराना बस स्टेंड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से 5 लाख रूपए निकालकर अब्दुल्ला मार्केट सब्जी मंडी के रास्ते से वापस व्यापारी की दुकान जा रहा था। रास्ते में अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने मुकेश को रोका।

बताया जाता है कि हमलावरों ने फायर भी किए और मुकेश सिर में रिवाल्वर से गंभीर चोट पहुंचाई। इस बीच दोनों हमलावरों ने 5 लाख रूपए और हीरो हांडा मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 05 -3592 लेकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब 1.45 बजे की है। पुलिस ने की छापामारी: इस घटना के बाद से शहर में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

वहीं पचमढ़ी रोड स्थित टावर मोहल्ला में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर एसडीओपी राजेश रघुवंशी, थाना प्रभारी उपेंद्र दीक्षित, पुलिस बल सहित यहां पहुंचे और तलाशी ली। समाचार लिखे जाने तक लुटेरे फरार थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: