HomeNewsMetrosIndore Indore

चक्रवात से गिरा तापमान

इंदौर. शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात की वजह से उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं। ये हवाएं अपने साथ दिल्ली सहित उत्तर भारत में हुई बारिश का असर भी ला रही हैं। इससे गुरुवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण गरमी का अहसास भी कुछ कम हो गया।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. डी.पी. दुबे बताते हैं राजस्थान के ऊपर हवा में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र के मौसम में बदलाव आया है। उत्तर भारत में आसमान बादलों से पटा हुआ है और कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। प्रदेश में भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल, ग्वालियर व चंबल कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। इसके कारण इंदौर के तापमान में भी गिरावट आई है लेकिन यह अस्थाई है। मामूली उतार-चढ़ाव के साथ आगे तापमान में बढ़ोतरी ही होगी।

लू लगने से दो मोरों की मौत

लू लगने से दो मोरों की मौत हो गई। ये ग्राम जम्बूर्डी हप्सी और मालवा मिल क्षेत्र में बुधवार को मृत पाए गए। इनके सहित इस गर्मी में छह मोरों की मौत हो चुकी है। पिछले पंद्रह दिनों के अंतराल में महू व जम्बूर्डी हप्सी में दो-दो मोरों की मौत लू लगने से हो चुकी है। इंदौर क्षेत्र के रेंजर आर.एन. सक्सेना ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लू लगना बताया गया है। इंदौर वनमंडल में मोरों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था विभाग की ओर से ही की जा रही है ताकि उन्हें धूप में दाना तलाशने या पानी पीने के लिए जाना न पड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: