bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

शिवसैनिकों ने कराया बंधक श्रमिकों को मुक्त

बिलासपुर. सरगुजा जिला के कोटवारी दांड के ईंट भट्ठा में जिले के श्रमिकों बंधक बनाकर जबरन कार्य करवाए जाने की सूचना मिलने पर शिवसैनिकों ने वहां जाकर बेलतरा निवासी रमेश कुमार सूर्यवंशी, सविता सूर्यवंशी व उनके 3 बच्चों को छुड़वाया। इसकी जानकारी गुरुवार को शिवसैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी प्रदीप गुप्ता को दी।

शिवसेना के जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर साहू ने बताया कि ग्राम भरारी के पूर्व उपसरपंच जुड़ावन प्रभाकर ने पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. विनय मिश्रा को कोटवारी दांड के ईंट भट्ठा में उक्त श्रमिकों को पिछले आठ माह से बंधक बनाकर जबरन काम लेने की सूचना दी थी। इस पर पार्टी की ओर से श्री मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वहां श्रमिकों को छुड़ाने के लिए भेजा गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर साहू, नवीन यादव, बाबा पवार व राजेश दुबे शामिल थे।

शिवसैनिकों ने वहां ईंट भट्ठा के ठेकेदार राजेश साहू से बातचीत कर पांचों सदस्यों को छुड़ाया और उन्हें लेकर 12 मई को बिलासपुर पहुंचे। गुरुवार को शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी श्री गुप्ता से मिलकर उक्त मामले का सूचना-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पं. मिश्रा के साथ रामनिहोर सिंह ठाकुर, प्रशांत कश्यप, पंकज सोनी, कमलेश कश्यप, इंद्रकुमार गुप्ता, मनोज देवांगन आदि शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: