HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

गीतांजलि में हजारों की उठाईगीरी

बिलासपुर.b बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गीतांजलि एक्सप्रेस में एक गिरोह ने 2 वर्ष की बच्ची सहित एक परिवार के चार सदस्यों को नशीली फूट्री पिलाकर10 हजार रुपए नकदी, सोने की अंगूठी व चैन सहित लगभग 45 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना गोंदिया से दुर्ग के बीच हुई। बाद में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना के शिकार पिंटु मंडल 38 वर्ष, पत्नी काकोली मंडल 32 वर्ष, पुत्री नेहा 2 वर्ष, एवं श्री मंडल की बहन श्रीमती मौतूसी 22 वर्ष, कोलकाता के निवासी बताए जाते हैं। वे बुधवार की रात गीतांजलि एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में सवार होकर मुंबई से हावड़ा जा रहे थे। इसी बोगी में दो युवकों ने उक्त परिवार की बच्ची नेहा से आत्मीयता दिखाते हुए अन्य सदस्यों का विश्वास जीत लिया।और इसी बीच उन्होंने बच्ची सहित परिवार के सदस्यों को खाने के लिए मिठाई दी और इसके साथ फ्रूटी पिलाई। फ्रूटी पीने के बाद श्री मंडल उनकी पत्नी-बच्ची और साथ की एक अन्य महिला बेहोश हो गई। इसी बीच उठाईगीरों ने उनके बैग से नकदी रुपए व सामान निकाल लिया, साथ ही दोनों महिलाओं के गले से सोने की चैन, मंगलसूत्र व अंगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली। उन्होंने श्री मंडल की जेब पर भी हाथ साफ कर दिया और वहां से खिसक गए।

यात्रियों की मदद से एक पकड़ाया

इस ट्रेन में आरपीएफ स्टाफ की डच्यूटी तो लगी थी, लेकिन हमेशा की तरह आरपीएफ जवान अपने में ही मशगूल थे। इधर देर तक जब मंडल परिवार के सदस्य बेहोश और निढाल पड़े रहे, तब आसपास बैठे यात्रियों का ध्यान उनकी ओर गया और उन्होंने आरपीएफ के जवानों की खोजबीन शुरू की। इस खोजबीन में ट्रेन दुर्ग स्टेशन तक पहुंच चुकी थी। दुर्ग स्टेशन में आरपीएफ वाले नजर आए, जिससे यात्रियों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। बोगी में पीड़ित परिवार के पास बैठे यात्री आरोपी युवकों को पहचानते थे, जिससे उन्होंने आरपीएफ को साथ लेकर ट्रेन की बोगियों में आरोपियों को खोजना शुरू किया। आखिरकार एक युवक उनके हाथ लग गया, जिसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।

तीन आरोपी माल लेकर भाग निकले

यात्रियों द्वारा की गई शिनाख्त पर पकड़ा गया आरोपी युवक शुभंकर चक्रवर्ती 32 वर्ष, बंगाल का रहने वाला है। आरपीएफ द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि उसके तीन और साथी हैं, सभी बंगाल के रहने वाले हैं। वे गाड़ी में चढ़ने के साथ ही सुनियोजित तरीके से मंडल परिवार को शिकार बनाने में लग गए थे। लंबा हाथ मारने के बाद शुभंकर पकड़ा गया, जिससे 10 हजार रुपए नकदी बरामद हो गए, लेकिन उसी ट्रेन में उसके अन्य साथियों की तलाश कर पाने में आरपीएफ सफल नहीं हो सकी।

घटना के शिकार यात्री सिम्स में भर्ती

रात्रि जब गीतांजलि एक्सप्रेस बिलासपुर पहुंची तो बेहोशी की हालत में पिंटू मंडल व उनकी पत्नी-बच्ची और बहन को आरपीएफ ने सिम्स में भर्ती कराया। वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिलासपुर आरपीएफ ने शून्य में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: