News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior खनियांधाना. कस्बे क्षेत्र के मुहाना गांव में गुरुवार को चचेरे भाइयों के पुरवारों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव में आशाराम और रामचरण दो चचेरे भाइयों में एक पुस्तैनी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इन दोनों के मकाम और जमीन का मामला न्यायालय में भी चला जिसका फैसला छह महीने पहले हो चुका है। इस मुकदमें में आशाराम की जीत हुई और उसने चचेरे भाई रामचरण से यह मकान खाली करवा लिया था तभी से इन दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी । गुरुवार को उस समय इस रंजिश को और हवा मिल गई, जब आशाराम अपने पुत्र अशोक के साथ मकान के खपरा और चौखट निकालने पहुंचा।
खपरा उतारने की खबर जब रामचरण को मिली तो वह अपने बेटों जयभान, हरिकिशन, करन के साथ वहां पहुंच गया और विरोध किया । दोनों के बीच गर्मागर्मी के साथ ही मुंहवाद होने लगा और देखते ही देखते संघर्ष होने लगा। जिसमें जमकर लाठी, लुहांगी और कुल्हाड़ियां चलीं। इस खूनी संघर्ष में आशाराम और उसके पुत्र अशोक और पत्नी रतीबाई एवं साली ललिताबाई लहुलुहान हो गए। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल आशाराम एवं अशोक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । खनियांधाना टीआई पीके सारस्वत ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर रामचरण और उसके बेटों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं रामचरण की रिपोर्ट पर मारपीट की धारा 323 एवं 324 का मामला दर्ज किया है।