HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

फुटपाथ खाली कराने अभियान

बिलासपुर. नगर निगम के अतिक्रमण निवारण अमले ने अभियान चलाकर फुटपाथ को शो रूम बनाने वाले व्यवसायियों को खदेड़ दिया। इस दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग से एक ठेला जब्त किया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण निवारण अमले ने अब फुटपाथ को आमजनों के चलने के लिए खाली कराने का अभियान चलाया है।

इस अभियान के तहत गुरुवार को तालापारा व श्रीकांत वर्मा मार्ग पर अमले ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संस्थानों के सामने फुटपाथ पर रखे गए दुकानों के बोर्ड व कर्मचारियों के साइकिलें व सामानं को हटवाया गया। सब्जी व चाट ठेले वालों को खदेड़ा गया। वहीं कुछ ठेले वालों को मांगने पर एक दिन की मोहलत दी गई है। इसके अलावा अमले ने बृहस्पति बाजार में फिर से फुटपाथ पर लगीे दुकानों एवं सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े ठेलों को हटवाया गया। साथ ही चौक-चौराहों से करीब डेढ़ दर्जन बैनर पोस्टर जब्त किए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: