HomeSportsOther Sports Other Sports

गोलकीपर डिसूजा को सराहा बंसल ने

इपोहपाक पर जीत के बाद भारतीय कोच एके बंसल ने गोलकीपर एड्रियन डिसूजा के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे हाफ में हमारे खिलाड़ी कुछ लड़खड़ा गए थे, लेकिन डिसूजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा। पाक कोच नावेद आलम ने भी डिसूजा के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत की जीत का श्रेय डिसूजा को दिया जाना चाहिए।

हमारे स्ट्राइकर डिसूजा को गच्च नहीं दे सके और हमारी हार का प्रमुख कारण यही रहा। भारतीय टीम के मैनेजर परगट सिंह ने दूसरे हाफ में मिडफील्डरों के प्रदर्शन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मैं टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं। दूसरे हाफ में हमारे मिडफील्डरों का प्रदर्शन बहुत खराब था।

आधुनिक हॉकी में आप स्कोर बोर्ड पर बढ़त को देखकर निश्चिंत नहीं हो सकते। आपको पूरे समय अच्छी हॉकी खेलते हुए दबाव बनाए रखना होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: