HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शुक्रवार को शहर में केवल धारा 144

जयपुर. सीरियल बम विस्फोटों के बाद आतंकी माहौल में सांस ले रहे जयपुरवासियों के चेहरे गुरुवार को खिल उठे। सात घंटे के कफ्र्यू के बाद गुरुवार शाम चारदीवारी के प्रमुख बाजार खुल गए। बाजारों की चहल-पहल देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि यहां दो दिन पहले इतना बड़ा हादसा हुआ है। अब शुक्रवार को शहर में कफ्यरू नहीं लगाया जाएगा, केवल धारा 144 पूरे जिले में लागू रहेगी। गुरुवार को कफ्यरू खुलने के कुछ समय पूर्व ही लोग बाजारों की ओर निकल पड़े थे। बुजुर्ग व युवा उस स्थान पर पहुंचने के लिए उत्सुक थे, जहां धमाके हुए।

सभी के चेहरे पहले की भांति खिले हुए थे और किसी तरह का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा था। व्यापारियों का समय से पूर्व ही दुकानों पर आना शुरू हो गया था। दुकानें खोलने के बाद व्यापारी पड़ोसियों से चर्चा में मशगूल हो गए। बाजारों में वाहनों की आवाजाही आम दिनों की तरह दिखाई दी।

बड़ी चौपड़ पर चूड़ियों की चमक :

बड़ी चौपड़ पर चूड़ियों की दुकानें सजी हुई थीं। मंगलवार को यहां हुए धमाके ने टूटी चूड़ियों का ढेर लगा दिया था, लेकिन गुरुवार शाम कृत्रिम रोशनी में दुकानों में रखी चूड़ियों की चमक राहगीरों को आकर्षित कर रही थी।

छोटी चौपड़ पर फूलों की महक : शाम चार बजे बाद से ही छोटी चौपड़ पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। साथ ही खंदे पर सजने लगी थीं फूलों व इत्र की दुकानें। इसी के साथ चौपड़ वापस फूलों की खुशबू से महक उठी। इसके अलावा फल व सब्जी वालों के ठेले भी पुराने जयपुर की दास्तां बयां करते नजर आए।

कुछ यूं बदलते गए रंग :

मंगलवार को शहर की चारदीवारी में छह स्थानों पर एक के बाद एक हुए बम धमाकों ने शहरवासियों दिल दहला दिया था। इसके बावजूद जयपुर ने अपना धैर्य नहीं खोया। सुरक्षा व आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए बुधवार को लगे कफ्यरू से लोग प्रभावित अवश्य हुए, लेकिन विचलित नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: