HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रॉयल्स से नहीं हटेंगे विदेशी खिलाड़ी: मोदी

जयपुर/नई दिल्ली.आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने इन खबरों का खंडन किया है कि जयपुर में बम विस्फोट के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न, शेन वाटसन, ग्रीम स्मिथ व डेरेन बैरी आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी गोवा में छुट्टी मनाकर शुक्रवार शाम को जयपुर पहुंच जाएंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को एसएमएस स्टेडियम पर बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैच खेलेंगे।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद खिलाड़ी चिंतित जरूर थे, लेकिन उनको सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्वस्त कर दिया गया है। टीम के कुछ सदस्य मुनाफ, कैफ व यूसुफ पठान अपने परिजनों से मिलने गए हुए हैं। वे भी शुक्रवार को जयपुर लौट आएंगे। द्रविड़ की कप्तानी वाली बेंगलूर टीम शुक्रवार सुबह यहां पहुंचेगी। इस टीम ने पहले मैच को स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने ठुकरा दिया।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लगाई थीं अटकलें

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के हवाले से बुधवार को इस तरह की खबर छपी थी कि विस्फोट के बाद डेरेन बैरी के अलावा शेन वार्न, वाटसन व स्मिथ आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौटने का मन बना रहे हैं। मीडिया ने बैरी के हवाले से कहा था कि इस तरह का हादसा भविष्य में कभी भी हो सकता है, इसलिए जयपुर जाने का जोखिम उठाने से पहले हर विकल्प पर विचार करेंगे।

मैच में नो बीयर, नो चीयर

मैच के आयोजकों ने बताया कि शनिवार के मैच में क्रिकेट के अलावा किसी अन्य तरह का कोई मनोरंजन नहीं होगा। ना ही इस बार चीयर लीडर्स डांस करती नजर आएंगी और ना ही शराब परोसी जाएगी। इससे पहले हर मैच में चीयर लीडर्स दर्शकों का मनोरंजन करती थीं और ईस्ट ब्लॉक को छोड़कर हर ब्लॉक में शराब व बीयर परोसी जाती थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: