HomeNewsInternational International

मंगल ग्रह पर मिला ‘अंटार्कटिका’

वॉशिंगटनअमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि मंगल ग्रह के ध्रुवों पर बर्फ की परत बिछी हुई है। नासा ने मंगल की कक्षा और धरातल पर पानी के अध्ययन के उद्देश्य से नौ महीनों पहले फिनिक्स नाम का सेटेलाइट भेजा था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने 25 मई या फिर अगले महीने की शुरुआत तक वह मंगल पर पहुंच जाएगा। इसकी मदद से नासा मंगल की सतह पर पानी की उपस्थिति का पता लगाएगा। उपग्रह के उच्च शक्ति कैमरों से प्राप्त तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि ध्रुवों पर अंटार्कटिका की तरह बर्फ जमी हुई है।

हालांकि अब वैज्ञानिकों के सामने एक नई समस्या आ खड़ी हुई है, यह समस्या है उपग्रह के लैंडिंग की। बर्फीली परत होने की वजह से लैंिडंग विफल होने की आंशका बढ़ गई है। हालांकि फिनिक्स को अत्याधुनिक लैंडिंग प्रणाली मार्स पोलर लैंडर से युक्त किया गया है।

क्या करेगा फिनिक्स

>> मंगल पर तीन माह तक निरीक्षण करेगा। इस दौरान वह ग्रह की मिट्टी, बर्फ के सैंपल लेगा।

>> इसमें सात फीट नौ इंच लंबी रोबोटिक आर्म लगी है जिसकी मदद से यह मंगल के धरातल से सैंपल लेकर उनका परीक्षण कर सकेगा। >> स्पेक्ट्रोमीटर से मंगल के वातावरण में उपस्थित गैसों का अध्ययन किया जाएगा। फिनिक्स से प्राप्त फोटोग्राफ माइक्रोसॉफ्ट के वल्र्डवाइड टेलीस्कोप पर उपलब्ध होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: