मुंबई.अमिताभ बच्चन ने इन खबरों का खंडन किया है कि नेटवìकग साइट बिग अड्डा पर ब्लाग लिखने के लिए उन्होंने कोई पैसा लिया है। मुंबई के एक टेबलायड के अनुसार बिग बी को ब्ला¨गग करने यानी ब्लाग लिखने के लिए २७ मिलियन अमरीकी डालर यानी लगभग ११५ करोड रुपए दिए गए हैं।
टेबलायड ने अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली वेबसाइट के एक सूत्र के हवाले से कहा कि ब्लाग पर इसीलिए अमिताभ शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर शाहरुख खान को निशाना बना रहे हैं ताकि सनसनी फैले और अधिकाधिक लोग वेबसाइट की ओर आकíषत हों।
कांस फिल्मोत्सव की उद्घाटन फिल्म देखने के बाद अमिताभ ने गुरुवार तड़के तीन बजे अपने ब्लाग पर लिखा कि यह बात पूरी तरह गलत है कि बिग अड्डा डाट काम का इस्तेमाल मैं ब्लाग लिखने के लिए कर रहा हूं । उन्होंने मुंबई के टेबलायड जिसमें यह खबर छपी थी, को चुनौती दी कि वह रकम के भुगतान की रसीद पेश करे या उनका साइन किया करार दिखाए। अमिताभ, जया फिलहाल कान में हैं।