HomeHealth Health

आस्ट्रिया में अधिकतर बच्चे स्वादों से अनभिज्ञ

विएना.आस्ट्रिया में छोटी उम्र के अधिकतर बच्चे स्वाद से अनभिज्ञ होते हैं। उन्हें मीठा, नमकीन, तीखा आदि स्वाद के बारे कुछ भी पता नहीं होता।

विएना के ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज एंड एप्लाइड लाइफ’ के शोधकर्ताओं ने पाया कि 10 से 13 वर्ष के चार में से तीन बच्चे को स्वाद के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार केवल 27.3 फीसदी बच्चे ही अलग-अलग प्रकार के सभी स्वादों को पहचानते हैं। वहीं दूसरी ओर 23.6 फीसदी बच्चे केवल एक ही स्वाद को पहचान पाते हैं।

सूत्रों अनुसार 8.1 फीसदी बच्चे किसी भी स्वाद को पहचान पाने मे सक्षम नहीं थे। शोधकर्ताओं के अनुसार आस्ट्रिया में बच्चों के बीच ‘फास्ट फुड’के बढ़ते चलन के कारण भी वे स्वादों से अनभिज्ञ हो रहे हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे स्वाद पहचानने के मामले में शहरी क्षेत्र के बच्चों से अव्वल हैं। दरअसल, यहां के बच्चे लगातार फल, रोटी आदि खाते हैं, जबकि शहरी इलाकों में बच्चे ‘फास्ट फुड’ पर अधिक निर्भर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: