मेरठ
आईपीएल में अपनी टीम रॉयल्स चैंलेजर की हार, टीम के मालिक विजय माल्या के गुस्से का असर या फिर बल्लेबाजों से हो रही धुलाई का। काऱण चाहे जो भी हो इतना तो तय है कि गेदबाज प्रवीँण कुमार ने अपना आपा खो दिया है।
जी हां, मेरठ के रहने वाले प्रवीण कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक डाक्टर की जमकर धुलाई कर दी। पीड़ित डाक्टर का नाम शांतनु है। प्रत्यक्षदर्शियों नेअनुसार, डॉ. शांतनु अग्रवाल बाजार में दुकान कुछ खरीदने थे। उनके पीछे क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनके कुछ साथी भी वहीं मौजूद थे। प्रवीण ने शांतनु पर आरोप लगाया कि उसकी गाड़ी के पहिये से कीचड़ उछलने के कारण उसके कपड़े खराब हो गये हैं। इसी बात पर उनमें विवाद शुरू हो गया।
सूत्रों के अनुसार प्रवीण और उसके दोस्तों ने शांतनु को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शांतनु को पीटने के बाद वे सभी वहां से चले गये। डाक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराके मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश की। शांतनु ने कहा कि मैंने प्रवीण कुमार के करियर को ध्यान में रखकर मामले को तूल नहीं देने का निर्णय किया है। अब देश के क्रिकेट टीम के सदस्य से ऐसी व्यवहार की उम्मीद तो कोई भी नहीं करता।