अजमेर. लोको ग्राउंड पर गुरुवार सुबह मोपेड चोरी कर ले जाते रेलवेकर्मी को जीआरपी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने पहले भी वारदात करना कबूल किया है। जीआरपी के मुताबिक लोको ग्राउंड पर सुबह करीब साढ़े दस बजे संदेह के आधार शांतिनगर निवासी नारायण सिंह को रोका था। वह हीरोपुक संख्या आरजे 01 आठ एम 8738 पर जा रहा था और शराब के नशे में था। सिपाही उससे पूछताछ करने लगे।
इसी बीच करीब ग्यारह बजे लोको वर्कशाप में कार्यरत उमाशंकर घर जाने के लिए बाहर निकला। वह स्टैण्ड पर गया, तो मोपेड नहीं दिखी। पास ही भीड़ देखकर उमाशंकर मौके पर पहुंचा, तो नारायण के पास खड़ी मोपेड को देखते ही पहचान गया। पुलिस ने नारायण से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह पहले भी कई बार वाहन चुरा चुका है। जीआरपी ने नारायण को अलवर गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पहले भी हुए हैं वाहन चोरी
लोको के बाहर मौजूद रेलकर्मी एमए सिद्दीकी ने बताया कि पिछले महीने उसका स्कूटर चोरी हुआ था। इसी तरह जे. कांता की बाइक भी चार माह पहले चोरी हो चुकी है।