HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

ओलम्पियाड में जोश दिखाया छात्रों ने

बीकानेर. सिन्थेसिस कोचिंग संस्थान की ओर से गुरुवार को ‘जिलास्तरीय सिन्थेसिस साईंस ओलम्पियाड-08’ का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठवीं, दसवीं व 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह परीक्षा बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ व लूणकरणसर में एक साथ आयोजित हुई। संस्थान के प्रशासकीय निदेशक जेठमल सुथार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के वातावरण व पद्धति से रूबरू करवाना था।

अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में सम्मिलित रूप से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व संस्थान के किसी भी इच्छित कोर्स में निश्चित छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्रतियोगिता का परिणाम 30 मई को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी प्रश्न-पत्र की सही मानकीकृत ‘आंसर-की’ भी 17 मई सुबह 11 बजे से संस्थान की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। व्याख्याता दीपक शर्मा ने बताया कि परीक्षा में बीकानेर जिले के सैकड़ों विद्यार्थयों ने भाग लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: