HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

निशुल्क दवा और रक्त देने के लिए आगे आए डॉक्टर्स

बीकानेर. जयपुर बम ब्लास्ट में घायलों की मदद के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों सहित समस्त कर्मचारी मदद के लिए आगे आए हैं। अस्पताल अधीक्षक कक्ष में दो खाली बॉक्स रखवाए गए हैं। इनमें चिकित्सक और एमआर के सभी संगठनों से उनके पास उपलब्ध जीवनरक्षक दवाइयां डालने को कहा गया है। दोनों बॉक्स को शुक्रवार शाम तक जयपुर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर.के.व्यास ने बताया कि कॉलेज, अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, लेक्चरर, नर्सिग और कर्मचारी संगठन शुक्रवार को ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे। गुरुवार को एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बम ब्लास्ट में हताहत हुए लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। लेक्चरर रूम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा एक दिन का उपवास रखा।

इस अवसर पर डॉ. के.सी.नायक, रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत मीणा, कर्मचारी नेता गोपाल व्यास, भंवरलाल तावणिया, नर्सिग कर्मी नेता वाहिद, बृजेन्द्र पारीक, लैब के राजकुमार व्यास, कल्याणसिंह, कैलाश रतनू, वायलेट थॉमस, नर्सिग अधीक्षक प्रेम शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: