HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बदल दी गौरव पथ की लोकेशन

बीकानेर. नगर विकास न्यास ने गौरव पथ योजना के लिए पुरानी लोकेशन को बदल कर नई लोकेशन फाइनल कर दी है। पूर्व निर्धारित गौरवपथ को अधिक व्यय की वजह से रोका गया है। पूर्व निर्धारित ब्रrाकुमारी आश्रम से मेडिकल कॉलेज होते हुए घड़सीसर तक जाने वाले गौरवपथ की योजना को रद्द करते हुए नया गौरवपथ सर्किट हाउस से मेजर पूर्णसिंह सर्किल होते हुए जयनारायण व्यास कॉलोनी से शिवबाड़ी रोड तक बनाने का फैसला कर दिया गया है। इस संबंध में जून के प्रारंभ में निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि न्यास ने गौरवपथ योजना को अपनी महžवाकांक्षी आवासीय योजना को देखते हुए बदला है। जोड़बीड़ में घोषित इस नई आवासीय योजना के प्रति जनाकर्षण जगाने के लिए यह गौरवपथ बनाया जाएगा। पूर्व घोषित गौरवपथ के क्षेत्र में न्यास की कोई भी आवासीय योजना नहीं थी। पवनपुरी, पवनपुरी दक्षिण विस्तार हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित है वहीं सुदर्शननगर, गांधी नगर, करणीनगर जैसी आवासीय योजना निजी स्तर पर विकसित की गई है।

जब विद्युत निगम ने यहां से 11केवी लाइनों को हटाने के लिए भारीभरकम राशि की डिमांड की तो न्यास को यह सौदा महंगा लगा और योजना की लोकेशन ही बदल दी गई। विदित रहे इस योजना के तहत काम शुरू भी हो गया था। चलते काम के बंद होने के बाद अभी तक लोग परेशान हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि गौरवपथ यहीं पर बनेगा लेकिन दूसरे स्थान पर गौरवपथ बनाने की योजना को फाइनल कर चुका है।

नगर विकास न्यास के कार्यवाहक सचिव रामनारायण चौधरी के अनुसार इस सड़क का विकास नगर विकास न्यास सामान्य प्रक्रिया के तहत करेगा लेकिन गौरवपथ के कांसेप्ट पर इसे विकसित करना संभव नहीं है। इसकी बजाय सर्किट हाउस, मेजर पूर्णसिंह सर्किल से शिवबाड़ी चौराहे तक गौरव पथ बनाया जाएगा।

क्या है गौरवपथ
शहर की चुनिंदा सड़कों को आदर्श-मार्ग के रूप में विकसित करने की योजना का नाम गौरव पथ है। जयपुर से प्रारंभ हुआ यह विचार अब जिला स्तर पर क्रियान्वित हो रहा है। इसी तर्ज पर बीकानेर को भी शामिल किया गया है।

यह मार्ग शहर का गौरव बने और यहां से निकलने वाला सुखद अनुभूति प्राप्त करे, यह गौरव पथ का मकसद है। गुणवत्ता युक्त फोरलेन सड़क, मीडियम, डिवाइडर पर लाइट, हरियाली, सड़क के किनारे दीवारों पर चित्रकारी आदि गौरवपथ की बड़ी जरूरत है।

बीकानेर में पब्लिक पार्क गेट से जिलाधीश निवास के आगे से होते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल, जननारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल से शिवबाड़ी चौराहे तक गौरव पथ बनेगा। दूसरा गौरव पथ शादरुलंिसह सर्किल से जूनागढ़ के आगे से नगर परिषद होते हुए उरमूल सर्किल की ओर जाएगा। सर्किट हाउस से हल्दीराम प्याऊ तक फोरलेन का काम शुरू हो चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: