News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ उत्तर भारत को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी जोरों पर है। इसे अब सिनेमा के माध्यम से भी प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फ्यूचर मैनेजमेंट ट्रेंड्स (आईटीएफटी) सेंटर फॉर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज नाम से इंस्टीट्यूट बनाएगा। इंस्टीट्यूट कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी जारी करेगा जिससे उत्तर भारत में शूटिंग के लिए सुविधाओं की जानकारी मिल सके। 4 अगस्त से शुरू होने वाला इस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग कोर्सेज, रिसर्च के अलावा सिनेमा से जुड़ी एक्टीविटीज भी होंगी। इंस्टीट्यूट में एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हर पहलू जैसे कॉपी राइटिंग आदि को कवर किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और फिल्म डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि सेंटर फॉर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज में पढ़ाए जाने वाले कोर्सेस तीन साल के होंगे। इससे बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और एक्टर जैसे हैरी बवेजा और कंवलजीत सिंह भी जुडें़गे।
इंस्टीट्यूट की वीडियो लाइब्रेरी में पुरानी फिल्मों की सीडीज का कलेक्शन होगा। इन फिल्मों की डीटेल भी लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी। इंस्टीट्यूट में सितंबर में टूरिज्म-डे पर इंटरनेशनल सिनेमैटिक टूरिज्म वीक मनाया जाएगा। इस दौरान सिनेमा के माध्यम से टूरिज्म को प्रमोट किया जाएगा। फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर भारत की 200 जगहों की एक वेब साइट भी तैयार की गई है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीएमईएसडॉटआईएन पर इन जगहों के बारे में कोई भी जानकारी मिल सकेगी।
टूरिज्म बढ़ाता है सिनेमा
मनमोहन ने बताया कि टूरिज्म को बढ़ावा देने में सिनेमा का बहुत बड़ा हाथ है। सौतन फिल्म से पहले मॉरिशस को कोई जानता भी नहीं था, लेकिन आज मॉरिशस टूरिज्म इंडस्ट्री के बल पर ही चल रहा है। कई फिल्मों के बाद शूटिंग की जगहों की टूरिज्म इंडस्ट्री दोगुनी हो गई है। भारत में बहुत अच्छी टूरिस्ट जगहें हैं, लेकिन सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं। उत्तर भारत की कई जगहों को शूटिंग हब बनाया जाएगा। इससे यंगस्टर्स को रोजगार के मौके भी मिलेंगे।
विदेशों में शूटिंग सस्ती
मनमोहन ने बताया कि सिंगापुर, स्विट्जरलैंड आदि में शूटिंग की इजाजत के लिए एक पत्र की जरूरत पड़ती है। इसीसे पूरे देश में कोई भी सरकारी सुविधा ली जा सकती है। कुछ देश ऐसे भी हैं, जो शूटिंग पर आया आधा खर्च वापस कर देते हैं। इन देशों की सरकारें जानती हैं कि फिल्म से टूरिज्म प्रमोट होगा।