HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सैकंड स्टेज के लिए मिला 1600 क्यूसेक पानी

बीकानेर. water सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त के निर्धारण के बाद 15 मई से आईजीएनपी बीकानेर जोन को 1700 क्यूसेक पानी मिलना तय हुआ था लेकिन गुरुवार को 100 क्यूसेक कम पानी मिला। यहां 20 मई तक यहां पानी चलेगा। गुरुवार से मिलने वाले पानी के संचालन के लिए आईजीएनपी ने चार ग्रुप बनाए हैं।

जानकारी के मुताबिक 15 मई की सुबह छह बजे से 16 मई की सुबह छह बजे तक पहले ग्रुप के तहत दंतौर वितरिका में 210 क्यूसेक पानी चलाना शुरू कर दिया है। आरडी 620 से 750 आरडी के बीच की छोटी नहरों में 183 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है। पन्नालाल बारूपाल वितरिका में 230 क्यूसेक तथा भूरासर वितरिका में 290 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है।

पहले ग्रुप में यहां कुल 923 क्यूसेक पानी चलाया जाना था लेकिन कुछ जगह पानी कम होने की खबर है। इस पानी से जलदाय विभाग से भी डिग्गियां लबालब करने के लिए आईजीएनपी ने कहा है क्योंकि 20 मई 29 मई तक पानी नहीं मिलेाग।

दूसरा ग्रुप 16 मई को दिन में 12 बजे से 17 मई की शाम छह बजे तक चलेगा। इसके तहत चारणवाला ब्रांच में 900 क्यूसेक, दंतौर वितरिका (आडूरी वितरिका) में 70 क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। 17 मई की शाम छह बजे से 18 मई की मध्य रात्रि तक तीसरा ग्रुप शुरू होगा।

इसमें बिरसलपुर शाखा में 530 क्यूसेक, आरडी 750 से 860 की छोटी बुर्जियों में 190 क्यूसेक व वीर तेजाजी लिफ्ट में 80 क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। चारणवाला शाखा की मेहराब प्रणाली में भी इसी दिन 150 क्यूसेक पानी चलाया जाना तय हुआ है। चौथा ग्रुप 18 मई की मध्य रात्रि से 20 मई की सुबह छह बजे तक चलेगा।

इस ग्रुप के तहत नाचना मुख्य नहर में 165 क्यूसेक, आरडी 961 से 1254 की छोटी बुर्जी में 207 क्यूसेक, पोकरण लिफ्ट में 50 क्यूसेक, फलौदी लिफ्ट में 75 क्यूसेक, कोलायत लिफ्ट में 280 क्यूसेक व आरडी 860 से 961 के बीच छोटी बुर्जी में 136 क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह पानी पेयजल के लिए ही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: