जोधपुर. आईएएस के लिए सिविल सेवा परीक्षा 18 मई को नगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 4 हजार 128 परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना को देखते हुए गुरुवार को केंद्र के अधीक्षकों को परीक्षा की संपूर्ण तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2008 रविवार 18 मई को होगी। यह परीक्षा दो पारी में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कलेक्टर नरेशपाल गंगवार ने अपर कलेक्टर प्रथम गोविंद राम बगड़िया को कोर्डिनेटर बनाया है।
इस परीक्षा की तैयारियों के लिए गुरुवार को कलेक्टर ने केंद्र अधीक्षकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। आईएएस परीक्षा के लिए संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता को पर्यवेक्षक लगाया गया है। परीक्षा के मुख्य कोर्डिनेटर कलेक्टर गंगवार हैं।
कहां कितने परीक्षार्थी
परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षार्थी
केंद्रीय विद्यालय नं 1 350
केंद्रीय विद्यालय नं 2 300
केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ 200
केंद्रीय विद्यालय आर्मी 240
हनुवंत सी.सैकंडरी 300
महेश सी. सैकंडरी 300
माहेश्वरी सी. सैकंडरी 300
सोहनलाल मणिहार 300
किसान कन्या 250
बादलचंद सुगनकंवर 200
राजमहल गल्र्स 400
सरदार स्कूल 288
अग्रवाल जमना देवी 300
सरदारपुरा गल्र्स 200
सुमेर सी. सैकंडरी 300
कल से शुरू होगा कंट्रोल रूम
अपर कलेक्टर बगड़िया ने बताया कि उनके कक्ष में इस परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम परीक्षा से एक दिन पहले 17 मई से शुरू होगा। परीक्षा के दिन 18 मई को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कंट्रोल रूम कार्य करेगा । इस कंट्रोल रूम से परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।