HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

रंगमंच अभिनय का प्रशिक्षण आज से

जोधपुर. जोधपुर के रंगमंच व नाट्य प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण शुरू किया गया है। रंगमंच व अभिनय की आधुनिक विधाओं का गहराई से प्रशिक्षण सुलभ करवाने के लिए यह नाट्य कार्यशाला जयनारायण व्यास टाउन हॉल में संचालित की जा रही है।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष मदन मोहन माथुर ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी तथा लेपिसलजूली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई से नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

एक माह की अवधि तक चलने वाली इस कार्यशाला में 20 मई तक एनएसडी के प्रशिक्षक अरु व्यास थियेटर ओरिएंटेशन का प्रशिक्षण देंगे। शिविर के अंत में एक नाट्य प्रस्तुति भी तैयार की जाएगी जिसका प्रदर्शन टाउन हॉल में होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अकादमी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: