HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मीडिया से नाराज दीपिका

मुंबई. इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित चेहरों में से एक दीपिका पादुकोण मीडिया से काफी नाराज हैं। दीपिका की नाराजगी की वजह से उनके प्यार की खबरों की जरुरत के ज्यादा तूल देना, ऐसा दीपिका का मानना है।

दीपिका ने बड़े ही साफ शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ेगा साथ ही भविष्य में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

दीपिका का कहना है कि इस तरह की खबरों की छापने या दिखाने में मीडिया को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मैं एक मीडिल क्लास फैमली के आई हूं। कल को मेरी शादी होगी मेरे बच्चे होगें। मेरे बच्चे जब यह पढ़ेगें तो उन्हें कैसा लगेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि मै जिसे पसंद करती हूं वे भी मेरे फिल्ड में है और उसे मीडिया के बारे में अच्छे से मालूम है।

गौरतलब है दीपिका के नाम पहले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी उसके बाद युवराज सिंह और बाद में रणबीर कपूर से जोड़ा गया। दीपिका ने बाद में रणबीर कपूर के साथ संबंधों को स्वीकार किया।

दीपिका से जब पूछा गया कि वे अपने और रणबीर कपूर के प्यार को इस तरह पब्लिकली क्यों स्वीकार किया तो दीपिका ने कहा कि मैंने पहली बार सच्चे प्यार को पहचाना। प्यार के बहुत ही सुखद अनुभूति है और मैं रणबीर को पाकर बहुत खुश हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: