News
International International नाइजीरिया.नाइजीरिया में तेलपाइप लाइन फटने के बाद लगी आग से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरनेवालों में से ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं।
सूत्रों के अनुसार तेलपाइप पर बुलडोजर चलने से तेलपाइप फट गई। उसके बाद तेल की रिसाव की वजह से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयंकर रुप ले लिया। इस आग ने पूरे एक गांव को चपेट में ले लिया। गांप को खाली करा दिया गया। आग पर अभी काबू नहीं पाया गया है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर तेलपाइपलाइन फटने की घटनाएं होती रहती हैं। पाइप लाइन फटने की ज्यादातर घटनाएं तेल की चोरी करने की वजह से होती हैं।