उदयपुर.
एसपी अनिल पालीवाल ने होटल व्यवसायियों से होटल में क्लोज सर्किट कैमरे लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन होटलों में सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं, उन्हें हमेशा चालू हालत में रखें, ताकि होटल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के फोटो लिए जा सकें व रिकर्ा्िडग की जा सके।
जयपुर में हुए बम धमाकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार को सूरजपोल थाना परिसर में एसपी अनिल पालीवाल ने होटल व्यवसायियों की बैठक ली। होटल व्यवसायियों को एसपी ने सावधानी बरतने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
एसपी ने होटल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक का बायोडेटा, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर सहित उसका पूरा लेखा-जोखा रजिस्टर में अनिवार्य रूप से इद्रांज करने की सलाह दी। होटल एसोसिएशन के अंबालाल बोहरा, गुरुचरनसिंह, अनवर इकबाल सहित करीब सौ होटलों के व्यवसासियों ने भाग लिया।