HomeNewsNational National

घाटी में 34 किग्रा आरडीएक्स बरामद

जम्मू. सेना ने जम्मू व कश्मीर के दो स्थानों से 34 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

राजौरी और पूंछ जिले में शुक्रवार को 34 किग्रा आरडीएक्स बरामद किया गया है। सेना ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। कुछ दिन पहले भी यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए थे। उसके बाद सांबा बॉर्डर पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की घटना हुई थी।

राजौरी के गड़याल क्षेत्र में 17-पंजाब के दल ने छापा मारा और 27 किग्रा आरडीएक्स के साथ तीन किलो एल्युमीनियम और दो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए। दूसरी ओर, कालकोट तहसील के पनिहाल क्षेत्र में छह किग्रा आरडीएक्स के साथ तीन आईईडी और एक राइफल बरामद की। वहीं, पूंछ जिले में भी सेना ने एक किग्रा आरडीएक्स जब्त किया।

संबंधित खबरें
* आतंकियों के अड्डे ध्वस्त, हथियारों का जखीरा मिला
* सांबा में फिर फायरिंग, और आतंकी हैं इलाके में
* आतंकियों के कब्जे से पांच बंधक छुड़ाए गए
* सेना-आतंकी मुठभेड़ : बंधक महिला की मौत
* सांबा में मिला 10 किग्रा आरडीएक्स
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: