नई दिल्ली. स्वतंत्रता संग्राम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर चल रहे उत्सव के बीच सीपीआईएम ने बेंगलूरु के नए हवाई अड्डे का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने की मांग की है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में पार्टी नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि नया एयरपोर्ट देवनहाली क्षेत्र में बन रहा है जो कि प्रसिद्ध टीपू सुल्तान का जन्मस्थान है। येचुरी ने लिखा है कि इस एयरपोर्ट का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने पर गंभीर विचार किया जाए।
येचुरी ने इस मांग के पक्ष में प्रतिक्रिया की उम्मीद जताते हुए लिखा है कि ब्रिटिशों के खिलाफ लड़ने वाले टीपू को याद करने का यह वाकई अच्छा तरीका होगा।