HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्यक्रम घोषित

सिरोही. जिले में मतदाता फोटो परिचय पत्र से वंचित रहे मतदाताओं के लिए विधानसभा क्षेत्र सिरोही में 15 मई से 25 मई तक विधानसभा क्षेत्र रेवदर में 26 मई से 4 जून तक एवं विधानसभा क्षेत्र आबू पिंडवाड़ा में 6 जून से 14 जून तक फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत मतदाता अपने दो रंगीन फोटो देकर भी परिचय पत्र बना सकते है। इसके लिए उन्हें विडियोग्राफी स्थल पर उपलब्ध फार्म 1 बी भरकर देना होगा।

जिन मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र गुम हो गए है अथवा नष्ट हो गए है वे मतदाता विडियोग्राफी स्थल पर उपलब्ध प्रपत्र 002 भरकर मय निर्धारित शुल्क 25 रुपए जमा करवाकर परिचय पत्र बनवा सकते है। जो मतदाता स्वेच्छा से नया परिचय पत्र बनवाना चाहे तो उन्हें पुराना परिचय पत्र जमा करवाना होगा।

ऐसे मतदाता जिनकों पूर्व में जारी परिचय पत्र में नाम, पिता, पति का नाम, जन्म तिथि सही अंकित नहीं हो एवं पहचान पत्र में मतदाता के स्थान पर अन्य व्यक्ति की फोटो अंकित हो गई हो अथवा फोटो पहचान योग्य नहीं हो तो ऐसे मतदाताओं को निशुल्क डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

इसके लिए उन्हें विडियोग्राफी स्थल पर उपलब्ध प्रपत्र 004 में आवेदन करना होगा। सिरोही शहर में आनलाइन वीडियोग्राफी कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें मतदाताओं को विडियोग्राफी स्थल पर ही परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे।

आनलाइन विडियोग्राफी कार्यक्रम 15 से 17 जून के मध्य संपन्न होगा। 16 मई को सिरोही विधानसभा क्षेत्र के मांडानी, पालड़ी एम, वेरावीलपुर, अरठवाड़ा और भेव में विडियोग्राफी कर फोटो परिचय पत्र बनाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: