नई दिल्ली.अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्राटेल के आईपीओ को सेबी ने हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि रिलायंस इन्फ्राटेल अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन का दूरसंचार अवसंरचना विभाग है।
सूत्रों के अनुसार रिलायंस इन्फ्राटेल के एक शेयर का मूल्य 10 रुपया रखा जाएगा।